
श्री राम के स्वागत में अयोध्या वासियों की तरह जुट जाओ।
स्वादिष्ट मिष्ठान बना गणेशजी संग मां लक्ष्मी घर ले आओ।
नए परिधान कर धारण दीपोत्सव की खुशियां अपनों संग मनाओ।
धन वैभव संग संपत्ति आए ऐसी रंगोली से घर द्वार सजाओ।
अज्ञानता रूपी तिमिर को दूर कर ज्ञान की नई ज्योत जलाओ।
नई रोशनी के पलों से पूर्ण चारों ओर खुशियां फैलाओ।
कर स्नेह और सम्मान की वर्षा प्रेम से
दीपावली मनाओ।
निराशा में जकड़े लोगों के जीवन में आशा की रोशनी जलाओ।
अपनी राह से भटके राहगीरों को जीवन की नई राह दिखाओ।
निज स्वार्थ का कर त्याग परमार्थ हेतु दिल में भाव जगाओ।
क्रोध रूपी ज्वाला का कर शमन प्रेम की जगमग ज्योत जलाओ।
नव प्रकाश से रोशन हो जग ऐसा तुम सदभाव जगाओ।
दुख तकलीफ का हो नाश सुख वृद्धि का स्वपन सजाओ।
सर्वहिताय का ले संकल्प दीपोत्सव पर ऐसे दीप जलाओ।
डॉ. रेखा मंडलोई ‘ गंगा ‘ इंदौर
बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएंँ 🙏🙏🌹🌹
LikeLiked by 1 person